( राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण का मामला)
प्रबंध समिति सचिव ग्राम भारती विद्यापीठ समिति द्वारा संचालित ग्राम भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठारी जिला सीकर में व्याख्याता पद पर कार्यरत अध्यापक की सेवा समाप्त आदेश को निरस्त कर दिया उल्लेखनीय है कि प्रार्थी की नियुक्ति 26 जून 2002 को हुई थी उक्त संस्था 80% अनुदानित थी छात्र संख्या की कमी के आधार पर नोटिस दिनांक 23 अक्टूबर 2010 के द्वारा एक माह का नोटिस देकर के सेवा समाप्ति आदेश पारित किया जिसे प्रार्थी ने राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण मैं चुनौती दी प्रार्थी के अधिवक्ता डीपी शर्मा का तर्क था कि सेवा समाप्ति से पूर्व न 6 माह का नोटिस दिया न ही नोटिस के बदले वेतन दिया तथा सेवा समाप्ति से पूर्व शिक्षा निदेशक से अनुमति भी नहीं प्राप्त की ऐसी स्थिति में सेवा समाप्ति आदेश अपास्त किए जाने योग्य है प्रार्थी की नियुक्ति विधिवत रूप से चयन पश्चात हुई थी मामले की सुनवाई के पश्चात अधिकरण ने फैसला दिया कि सेवा समाप्ति आदेश पारित करने से पूर्व अधिनियम 1989 व नियम 1993 की पालना की हो पत्रावली पर उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में सेवा समाप्ति आदेश अपास्त किए जाने योग्य