अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक 12 जुलाई को

केकडी 11 जुलाई(पवन राठी) अजमेर जिला माहेश्वरी महिला मंडल संगठन अजमेर की बैठक महेश वाटिका गीता भवन मार्ग केकडी में 12 जुलाई 22 को 11:00 बजे आयोजित होगी माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी की अध्यक्ष उर्मिला न्याती ने बताया कि अजमेर जिला की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सोमानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी पारिवारिक समरसता समिति के तहत परिवार के रिश्तो को मजबूत करने के लिए रिश्तो को पूर्णता देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।बैठक में जिला स्तरीय समाज सुधार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी सचिव किरण राठी ने बताया कि अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की ब्लॉक स्तरीय सभी महिलाएं बैठक में भाग लेगी।

error: Content is protected !!