वृताधिकारी सुमित महेड़ा की कार्यशैली का समर्थन

ब्यावर, 11.07.2022 / भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मण्ड़ल द्वारा किये गये अनुरोध पर वृताधिकारी सुमित महेड़ा द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं शराबियों द्वारा अद्र्व-रात्रि में सार्वजनिक स्थलों पर पीने वालों पर कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उनकी कार्यशैली का समर्थन किया।
कई असामाजिक तत्व रात को 1 बजे तक बैठ कर अमला मार्ग की गलियों व दुकानों के सीढ़ियों पर शराब का सेवन करते रहतें थे व अपशब्द बोलते रहते थे। इस क्षेत्र में बस स्टेशन से आने वाले यात्री देर रात्रि तक आते जाते रहते है जिससे उन यात्रियों को भी कई बार स्टेट बैंक वाले मार्ग से आना जाना पड़ता है। इन असामाजिक तत्वों की वजह से महिलओं व बच्चों को शाम को बाहर निकलना व घूमना भी मुश्किल हो गया था।
परेशान जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए भाजपा महाराणा प्रताप मण्डल ने वृताधिकारी से इस संबंध में गुहार लगाई जिससे वृताधिकारी सुमित महेड़ा ने सार्वजनिक स्थलों पर पीने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके जनता को राहत प्रदान की है।
-सत्येन्द्र यादव

error: Content is protected !!