केकड़ी 13जुलाई (पवन राठी )आज श्री रामानन्द पीठ सन्त सेवा आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। रघुवीर दास जी महाराज चौसला कॉलोनी मेवदाकला के सानिध्य में सभी रामानन्द कोट के भक्तों द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरुदेव श्री 1008 श्री महावीर दास जी त्यागी जी की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की गई और फिर सभी को प्रसादी वितरण की गई। सभी भक्तो की सर्व सहमति से राकेश पारीक को रामानन्द कोट का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर विजय सोनी, केलाशचन्द उपाध्याय, रामनारायण गोगावत, उदयलाल माली, रमेश वैष्णव भंवरलाल डागा, चन्दू पंडित, सुमन्त चोटिया, सम्पत पारीक, धनराज कुम्हार, ओमप्रकाश पराशर, बन्ना लाल कुम्हार, सुदेश पाराशर, सुरेश जी वेदजी, आलोक पारीक, दशरथ तेली, हितेश व्यास भीम, हरजीराम माली, लोकेश पारीक, प्रीतम जेन सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे।