गुरू मेरी पूजा, गुरू गोविन्द…, महंत हनुमानराम

श्री शान्तानंद उदासीन आश्रम मंे गुरु पूर्णिमा का पर्व चरण पादुका व समाधि पूजन के साथ सम्पन्न

अजमेर 13 जुलाई। श्री शान्तानंद उदासीन आश्रम पुष्करराज द्वारा गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धा व समर्पण के साथ पुष्कर स्थित आश्रम में जगतगुरू श्रीचंद जी का पूजन करते हुए, श्री शान्तानंद जी व स्वामी हिरदाराम साहिब व स्वामी हरिराम साहिब की चरण पादुका व समाधि पूजन, हवन यज्ञ व आरती के साथ मनाया गया।
महंत राममुनि ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने समाज में हजारों सालों से, व्यास भगवान से लेकर आज तक, श्रेष्ठ गुरु परम्परा चलती आयी है। व्यक्तिगत रीति से करोड़ों लोग अपने-अपने गुरु को चुनते हैं, श्रद्धा से, भक्ति से वंदना करते हैं, अनेक अच्छे संस्कारों को पाते हैं।
महंत हनुमानराम उदासीन ने देशभर से आये अनुयायीओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म, गुरु भगवंत, गुरू पूर्णिमा जैसे चन्द्र पुर्ण होता है वैसी ही गुरू के प्रति समर्पण होना ही गुरू की सेवा व पूजा है। सभी को यही आशीर्वाद दिया जा रहा है कि सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार हो व देश में शांति बनी रहे।
राज्य व देशभर से आये अनुयायी महंत राममुनी व महंत हनुमानराम से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!