श्री मेहन्दीपुर बालाजी कोटड़ा धाम, पुष्कर रोड़, अजमेर में बुधवार, दिनांक 13 जुलाई, 2022 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात: 9.15 बजे से सायं 5.00 बजे तक गुरू पूजन का कार्यक्रम हुआ। रात्रि 7.30 बजे बाबा की सवारी का पदार्पण हुआ। इसके साथ ही रात्रि 8 बजे बाबा के आशीर्वचन एवं चरण पादुका पूजन किया गया । इसके पश्चात् रात्रि 8.30 बजे युवराज मनोज पारीक द्वारा गुरू पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर महंत विष्णु कुमार जोशी ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं एवं भक्तों को आशीर्वाद दिया
(विष्णुकुमार जोशी)
महंत