गुरू के प्रति सच्ची निष्ठा ही गुरु दक्षिणा-गुरु ही सच्चा पथ प्रदर्शक

केकड़ी 13 जुलाई(पवन राठी)गुरुपूर्णिमा के पर्व पर कस्बे में अनेक आयोजन हुए जिनमे गुरु की महिमा को इंगित करते हुए गुरुजनों का सम्मान अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर एम एल डी उच्च माध्यमिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में बालको ने रंगा रंग प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज राज शर्मा थे चंद्र प्रकाश दुबे ने कार्यक्रम को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया।
कार्यक्रम मेंडॉ अविनाश दुबे अनिरुद्ध दुबे ब्रह्मानंद शर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ऊपर माना गया है।गुरु ही सच्चा पथ प्रदर्शक होता है ।गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा ही गुरु दक्षिणा मानी जाती है।व्यक्ति को अपने कल्याण हेतु जीवन मे गुरु जरूर बनाना चाहिए और गुरु के बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए।

error: Content is protected !!