केकडी 13 जुलाई[पवन राठी]
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतडा के निर्देशानुसार केकड़ी शहर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर बड़ा तालाब स्थित हठीले हनुमान मंदिर पर संत जगन्नाथ दास महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु मंदिर परिसर में पौधरोपण कर हरित राजस्थान की दिशा में छोटा सा प्रयास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु परंपरा का महत्वपूर्ण स्थान है और गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया गया है इस पावन अवसर पर हम जीवन के हर क्षेत्र में सनातन धर्म के संरक्षण व आमजन को हर क्षेत्र में ज्ञान प्रदान करने वाले समस्त गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन करते हैं।कफहकर्म मे भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री रामबाबू सागरिया, मंत्री सुरेश सेन,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक,
पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा,ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमन सोनी वरिष्ठ पार्षद मिश्रीलाल डसानिया,
बूथ अध्यक्ष दावल सिंह,विनोद विजय,पंचायत प्रकोष्ठ सहसंयोजक हरिश्चंद्र गोपलान,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम पश्चात बूथ अध्यक्ष दावल सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।