माली समाज ने अतिक्रमण के आरोपो को बताया निराधार -एस डी ओ को सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 14 जुलाई (पवन राठी)वाल्मीकि समाज ने ज्ञापन सौंप कर परकोटे की दीवार तोड़ अतिक्रमण का माली समाज पर आरोप लगा बुधवार को ज्ञापन सौंप कर पूर्व की स्थिति बनाये रखने की मांग की थी प्रकरण में गुरुवार को उस समय ट्विस्ट आ गया जब माली समाज के सेंकडो लोगो ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वाल्मीकि समाज द्वारा लगाए गए अतिक्रमण के आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहा है वह खरीद शुदा पट्टेशुदा जमीन पर चल रहा है जिसकी किसी भी तरह की जांच के लिए समाज हमेशा तैयार है। इन सबके बावजूद भी वाल्मीकि समाज द्वारा निर्माण कार्य मे बाधा उत्पन्न की जा रही है। इस संबंध में पुरानी पीढ़ी के मौजूदा व्यक्तियों से बात करके वस्तुस्थिति की जानकारी की जा सकती है।

error: Content is protected !!