-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में चहुंमुखी विकास से होगा कायाकल्प-देवनानी
– चौतरफा विकास कराना प्राथमिकता
– निरंतर आमजन से संपर्क कर ली जाती है समस्याओं की जानकारी

देवनानी ने बताया कि वार्डों की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा अच्छी हुई है। सड़कें व नालियां बनी हैं और बन रही हैं। लोगों को टूटी-फूटी सड़कों व नालियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी की समस्या से निजात मिल रही है। विकास कार्य एक सतत् प्रक्रिया है और यह कभी भी पूरे नहीं हो सकते। इसलिए जनता की विकास कार्यों की मांग भी निरंतर बनी रहती है और बनी हुई है। देवनानी ने कहा, इन सबके बावजूद वे इस बात के प्रयास करते हैं कि किसी भी वार्ड के लोगों को किसी भी समस्या, टूटी-फूटी सड़क और नालियों से जूझना नहीं पड़े। इसलिए वे सारा फोकस विकास कार्यों और जनता की तकलीफों को दूर करने पर रखते हैं।
देवनानी ने बताया, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे निरंतर आमजन से संपर्क कर उन समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं, जिनसे उन्हें आए दिन परेशान होना पड़ता है। अनेक क्षेत्रों में टूटी-फूटी सड़कों और नालियों की समस्या से नागरिकों को काफी दिक्कतें होती हैं और लोग आए दिन गिर कर चोटिल हो जाते हैं। नागरिकों से मिले सुझावों और प्रस्तावों के आधार पर ही वे विकास कार्य कराने का खाका तैयार कराते हैं और फिर उसी के आधार पर विकास कार्यों के लिए अनुशंसा करते हैं। उन्होंने बताया कि अनेक वार्डों में लोगों को सड़कें, नालियां और पुलिया बनने से राहत मिली है। साथ अजमेर उत्तर विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत होने से विभिन्न क्षेत्रों में विधायक कोष से नये हेण्डपम्प खोदने अभिशंषा जारी की है जिससे पानी की किल्लत से राहत मिलेगी ।
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर होगें विकास कार्य
-रा.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,माकडवाली,श्रीनगर,अजमेर में मेडिकल उपकरण
-रा.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,पुलिस लाईन,अजमेर में मेडिकल उपकरण
-रा.शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचशील अजमेर हेतु 01-डिजिटल एक्स रे मशीन 02- ड्रग स्टोर हेतु फर्नीचर 03-यू. एस. जी. मशीन 04-क्रेश कार्ट ट्रॉली क्रय हेतु
-रा.शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचशील अजमेर के भवन के प्रथम तल पर कक्ष निर्माण कार्य
– रा.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,माकडवाली,श्रीनगर,अजमेर हेतु बोरिंग
शूटिंग उपकरण
– शूटिंग किट व उपकरण क्रय
इन जगहों पर होंगे कार्य
-वैशाली नगर, स्थित श्मशान(मुक्तिधाम) छतरी योजना,में महिला स्नानागार निर्माण,फर्श की टाइल मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य
-वार्ड -73 स्थित राजीव कॉलोनी में द्वारका पण्डित के मकान से लेकर सुनील मेहरा के मकान सडक एवं नाली निर्माण(200 मीटर
– फॉयसागर रोड स्थित नटराज कॉलोनी में सीसी सडक निर्माण
-फॉयसागर रोड स्थित वीणा विहार कॉलोनी में सीसी सडक निर्माण
– सावित्री कॉलेज स्थित दाधीच मंदिर जाने वाली रोड सडक निर्माण
– वार्ड 7 गली नं. 04 शिव मंदिर से कल्लू की दुकान तक सडक व नाली निर्माण
– लोहागल स्थित जीवन मन्दिर कॉलोनी मुख्य सडक व नाली निर्माण कार्य
– वार्ड 4 हनुमान नगर गली नं. 02 और 03 में सी.सी. सडक निर्माण कार्य
इन जगहों पर खोदे जायेगे हेण्डपम्प
-सूचना केन्द्र के पास, जयपुर रोड स्थित कमलेश्वर महादेव मन्दिर के पास में 01 (एक) नया हेण्डपम्प लगवाने का कार्य -वार्ड 71 स्थित बाला भैरू(शनि मन्दिर) के बाहर 01 (एक) नया हेण्डपम्प लगवाने का कार्य
-अलखनंदा कॉलोनी,वैशाली नगर,अजमेर 01 हैण्डपम्प
– वार्ड सं. -76 स्थित सेक्टर 6 में किशन चेलानी की दुकान के पास 01 हैण्डपम्प
– फॉयसागर रोड स्थित किर्तीनगर सी ब्लॉक 01 हैण्डपम्प
-माली मौहल्ला कृष्णगंज स्थित हनुमान जी मंदिर के पास01 हैण्डपम्प
-वार्ड 02 युआईटी कॉलोनी कोटडा हैडम्प लगवाने हेतु संख्या -01
-वार्ड 76 गणेश गुवाडी हैडम्प लगवाने हेतु संख्या -01
-वार्ड 67 माली मौहल्ला क्षेत्र में ओम दग्दी जी के धर के बाहर सार्वजनिक बोरवेल खुदवाकर पानी की टंकी लगवाने हेतु