कोर्ट परिसर मे टिन शेड निर्माण हेतु 10लाख कि स्वीकृति जारी

केकड़ी 14 जुलाई (पवन राठी )कांग्रेस के गुजरात प्रभारी -राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा कि अनुशंसा पर जिला परिषद अजमेर ने कोर्ट परिसर केकड़ी मे टीन शेड बरामदा निर्माण हेतु दस लाख रुपयों कि स्वीकृति जारी की है |
बार एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने डॉ रघु शर्मा और युवा नेता सागर शर्मा का इसके लिए आभार व्यक्त किया है |
गौर तलब है कि बार एसोसिएशन केकड़ी कि नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह 4 मई क़ो मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए डॉ रघु शर्मा ने घोषणा कि थी कि विकास कार्यो के लिए धन कि कोई कमी नही है |इसी कड़ी मे ज़ब बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा वकीलों के बैठने के स्थान कि कमी से डॉ शर्मा क़ो अवगत करवाया गया तो शीघ्र ही उचित कार्यवाही का भरोसा डॉ शर्मा द्वारा दिया गया था उसी कड़ी मे यह स्वीकृति जारी कि गयीं है |
टीन शेड बरामदे के निर्माण से कोर्ट मे प्रैक्टिस कर रहे अनेको एडवोकेटस लाभा न्वित होगे |

error: Content is protected !!