35 दिवसीय णमोकार महामंत्र अनुष्ठान प्रारंभ

संगीतमय णमोकार मंत्र का पाठ निरंतर 35 दिन तक होगा
विद्यासागर तपोवन में पूज्य संगम मति माताजी के पावन सानिध्य में आज प्रात काल णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के कलश की स्थापना की गई सर्वप्रथम श्री जी के अभिषेक हुए उसके पश्चात शांति धारा की गई शांति धारा के पश्चात मंत्रोचार विधि के माध्यम से सुनील कमल सुबोध बड़जात्या परिवार होकरा ने मंगल कलश की स्थापना की विधान आचार्य अनिल चांदीवाल ने क्रिया संपन्न की स्थापना के पश्चात माताजी ने णमोकार महामंत्र की महिमा का वर्णन किया और बताया यह जैन समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लिए शाश्वत सत्य है णमोकार मंत्र की ताकत इसकी महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता प्रतिदिन अगले 35 दिनों तक रोज रात्रि में 8:00 से 9:00 संगीतमय णमोकार मंत्र का पाठ सामूहिक रूप से किया जाएगा अजमेर के सभी महिला मंडल पुरुष मंडल इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं
स्थापना समारोह चतुर्मास के लिए कलश पुण्यार्जक कैलाश निर्मल कुमार अरविंद सेठी विजय जैन अनुराग गोधा सुनील दिलवारी राकेश बड़जात्या प्रदीप पाटनी महावीर लुहाडिया राजेंद्रगदिया सत्यनारायण सोगानी महेंद्र बाकलीवाल भंवर लाल बड़जात्या लोकेंद्र पाटनी परिवार का जागृति मंच की ओर से सम्मान किया गया

error: Content is protected !!