अजमेर, 16 जुलाई, 2022 / विश्व वंदनीय जैन संत, छोटे बाबा, महातपस्वी, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के जीवन चरित्र पर आधारित बायोपिक फिल्म “अंतर्यात्री महापुरुष” (द वॉकिंग गॉड) शुक्रवार से अजमेर के माया मंदिर सिनेमा हॉल में दिखाई जा रही है ।
शनिवार को प्रातः 9 बजे वाले हाउसफुल शो में जैन सोशल ग्रुप से जुड़े क़रीब 111 लोगो का दल भी शामिल हुआ। ग्रुप अध्यक्ष श्रीमती रूपश्री व कोषाध्यक्ष अशोक गदिया ने बताया कि आज के शो के पुण्यार्जक शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन रहे। फ़िल्म के दौरान जलपान की व्यवस्था श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद अजमेर के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी रहे। ग्रुप का पुरुष वर्ग सफ़ेद वस्त्रों में तथा महिला वर्ग पीज़ रंग की साड़ी में था, जिसे देखते ही समा बँध रहा था। माहौल और ढोल की थाप पर महिलाओं के तो पाँव थिरकने लगे। जैन धर्म में आचार्य विद्यासागर जी महाराज को धरती का भगवान कहा जाता है। आपकी दीक्षा स्थली अजमेर ही है। इसीलिए अजमेरवासियों के लिए यह बायोपिक और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके अलावा अजमेर के कुछ लोग तो फ़िल्म में रोल भी अदा कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रुप की ओर से पुण्यार्जक विजय जैन, प्रदीप पाटनी, नीलम जैन, सरस्वती पाटनी, सरिता जैन संरक्षक महिला मंडल आदि को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज मड़ोसिया, सुनील-प्रमिला दोषी, अनुराग लुहाड़िया, अनिल दोषी, अरुणा गदिया, आर के बोहरा, सुनील कालाअंकुर लुहाड़िया, विनय गदिया, गौरव, निर्मल बोहरा, विमल गट्टी, अनिल पाटनी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर जैसवाल, पालीवाल, हुमड़ , खण्डेलवाल जैन समाज से कई गणमान्य उपस्थित थे, जिनमें प्रदीप जैन मंत्री पल्लीवाल जैन समाज, रीटा जैन कोषाध्यक्ष नवकार महिला मंडल, सर्वेश ढीलवारी, नाथूलाल, महावीर पाटनी, संजय सोनी, सुभाष बड़जात्या, राजकुमार गोधा आदि शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म की शूटिंग आचार्य श्री के जन्मस्थान सदलगा (कर्नाटक) के साथ अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, जयपुर, कोटा, मुम्बई सहित कई स्थलों पर हुई है। फ़िल्म के निर्माता शिरोमणि क्रिएशन है, जबकि पटकथा निर्देशन अनिल कुलचैनिया ने किया। प्रस्तुती वन्डर मार्बल की है। अंत में ग्रुप अध्यक्ष रूपश्री ने पुण्यार्जक सहित सभी का मंगलभवनाओं के साथ आभार प्रकट किया।
अनिल कुमार जैन
जैन सोशल ग्रुप, अजमेर
फ़ोन 9829215242