झूलेलाल चालीहो उत्सव का धार्मिक शुभारंभ

अजमेर 16 जुलाई-हम सब मिलकर निरंतर पूजन व नाम स्मरण करते रहें और जरूरतमंद परिवारों की सेवा करते रहें तो निश्चित रूप से हम सफल होगें व ऐसी महामारी से हम बचकर स्वस्थ रह सकेगें। अपनी मर्यादाओं का हम पालन करेंगें तो युवा पीढी भी संस्कारवान होगी। ऐसे आर्शीवचन श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास, ईश्वर मनोहर उदासीन अ्राश्रम के संत गौतम सांई, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास ने सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से 21वें झूलेलाल चालीहो उत्सव का पूजन व पंचमहाज्योत प्रज्जवलन के अवसर पर कहे। पूजन बाबा गागूमल व बाली फेरवाणी ने करवाया।
मन्दिर अध्यक्ष राम बलवाणी ने बताया कि संतों के आर्शीवाद से आराध्यदेव झूलेलाल का चालीहो महोत्सव का पूजन, प्रार्थना से किया गया जो निरंतर अलग अलग मंदिरों सहित घरों पर रहकर धार्मिक आयोजन कर समापन 25 अगस्त को किया जायेगा।
सेवाधारी प्रकाश जेठरा ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार नानक का बेडा, श्री झूलेलाल मन्दिर चैरसियावास रोड, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंज,एवं पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1 सहित अलग अलग मन्दिरों में पूजा अर्चना की जा रही है।
सांस्कृतिक सचिव कलाकार घनश्याम भगत ने बताया कि परिवारों मे युवा वर्ग को चालीहो में प्रार्थना व पंझडा गीत स्मरण कराने के लिये कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रकाश मोटवाणी, ललित भग्त, चन्द्र भग्त, अशोक सोनी, धर्मदास, ढोलण शर्मा, दीपक तेजावत उपस्थित थे व बंटी एण्ड पार्टी द्वारा नृत्य पेश किया। कार्यक्रम का संचालन महेश टेकचंदाणी व अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी व नरेन्द बसराणी ने संतो का स्वागत सत्कार किया। आभार महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया।
पूजन में सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत, वैशाली सिन्धी सेवा समिति अध्यक्ष जी.डी.वृंदाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील महासचिव मनोज मेंघाणी, दीदी पुष्पा साधवाणी, मन्दिर सेवाधारी खेमचंद नारवाणी, गोविन्दराम, ईश्वर पारवाणी,घनश्याम चंदनाणी,, बलराम, हरिकिशन टेकचंदाणी, पारस लौंगाणी, सेवक पंजवाणी, गोपाल माखीजाणी, दिलीप बूलचंदाणी, किशन केवलाणी, जगदीश बसरमलाणी,हरीश केवलरामाणी सहित सेवाधारी उपस्थित थे।
(जयकिशन लख्याणी)
अध्यक्ष,
मो.9829079429

error: Content is protected !!