अजमेर 26 जुलाई मृदुभाषी, कुशल नेतृत्व ,संगठन को समर्पित, जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करने जैसे विविध गुणों की खान राजस्थान की राजनीति में अजमेर के एक ऐसे सपूत जिसने छोटे से गांव सावर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर राजनीति में संघर्ष कर राजनीति के पुरोधा बने, गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के जन्मदिवस पर अजमेर जिला देहात सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में जिले में फलदार पौधों का वृक्षारोपण अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा किया गया |एवं डॉ रघु शर्मा के दीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हुए, गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया |अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारियों ने किशनगढ़ में दशहरा मेला कमेटी डॉ रघु शर्मा फैंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर जो कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल व अध्यक्ष रमेश चांडक द्वारा आरके कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया |उस रक्तदान शिविर मैं सेवादल पदाधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए भाग लिया | इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ रघु शर्मा के जन्मदिवस पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया | अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने लगाए गए फलदार वृक्षों की देखरेख की जिम्मेदारी डॉ राकेश शर्मा,विवेक कड़वा,छोटू सिंह रावत ,जितेंद्र कुमार चौधरी,विकास मीणा मुकुल यादव रामलाल नगवाडा को दी गई | जन्मदिन समारोह में प्रदीप अग्रवाल ,प्रदीप चौधरी ,हमीदा बानो ,अजय शर्मा ,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ रघु शर्मा के दीर्घ जीवन की मंगल कामना की |
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल