हरिजन बस्ती भोपो का बाड़ा आंगनवाड़ी में शिक्षा ग्रहण के लिए आने वाले सभी बच्चो को गणवेश की सेवा

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल के प्रमुख प्रांतीय कार्यक्रम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अजमेर का स्लम एरिया भोपो का बाड़ा प्रथम में स्थापित हरिजन बस्ती आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले छब्बीस बच्चो के लिए गणवेश की सेवा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से एवम क्लब के संभागीय अध्यक्ष लायन कमल शर्मा के कर कमलों द्वारा भेंट कराई गई
क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि बहुप्रांतीय अध्यक्ष उदयपुर निवासी लायन संजय जी भंडारी के जन्मदिन के अवसर पर लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आंगनवाड़ी मित्र ललिता रावत,कार्यकर्ता शीला भाटी,,सहायिका विमला देवी व आशा सहयोगिनी को सेवा भेंट की गई जिन्हे वे बच्चो के अभिभावकों एवम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मुख नन्हे मुन्ने बच्चो को विद्यालय में वितरित करेगी
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,संभागीय अध्यक्ष लायन कमल शर्मा,लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी मोजूद रहे
*लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष*
*लायन विनिता अग्रवाल सचिव*

error: Content is protected !!