कोविड वैक्सीन डोज लगाई गई

वार्ड 14 पार्षद हेमलता जी के सानिध्य में उनके सौदागर मोहल्ला निवास स्थान पर आज सभी तरह की कोविड वैक्सीन डोज लगाई गई जिसका क्षेत्रिय निवासियों व आसपास के दुकानदारों व्यवसायियों ने भरपूर लाभ उठाया
इस वैक्सीनेशन कैम्प में वार्ड के शक्तिकेन्द्र संयोजक सुरेश गोयल मंडल मंत्री सुनील शर्मा,वरिष्ठ कार्यकर्ता बिशन सिंह जी सांखला युवा कार्यकर्ता लवलेश बंसल वने बूथ अध्यक्ष प्रेम गोयल ,महेश सिंह, दर्पण सक्सेना ,अर्णव,आदि ने पूर्ण सहयोग किया
कस्तूरबा चिकित्सालय की आदरणीय कर्मठ कार्यकर्ता नर्स श्रीमती मीरा व मीनाक्षी ने लगातार 5 घंटे सेवा देकर 200 डोज लगाई।
इस प्रकार के कैम्प वार्ड में पूर्व भी आयोजित किये गए थे जिसमें प्रथम द्वितीय डोज लगाए गए और अब बूस्टर डोज़ की व्यवस्था भी की गई है वार्ड की भाजपा टीम सेवा के लिए निरंतर तत्पर है।

सुरेश गोयल
शक्ति केंद्र वार्ड 14

error: Content is protected !!