कांग्रेस कमेटी के सेंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गयी

देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कमेटी के सेंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गयी। कांग्रेस एससी विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से देश में खाद्य पदार्थ महंगे हो गए है। आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है, रसोई गैस और दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और अन्य दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। उस पर केंद्र सरकार ने 18% जीएसटी लगाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह देश में युवाओं को रोजगार के अवसर भी समाप्त हो गए है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी से देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस एससी विभाग द्वारा सुबह जिला कलेक्ट्रेट अजमेर एकत्र होकर विरोध मार्च डाक बंगले से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गयी। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजस्थान अनुसूचित आयोग के सदस्य एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के साथ गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी देने में सौरभ यादव,सुरेश कुमार, बदरुद्दीन कुरैशी, भूपेंद्र सिंह आदि थे।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!