अन्दर कोट पंचायत की और से जिला प्रशासन का अभिनंदन

आज अन्दर कोट पंचायत की और से जिला कलेक्टर चैंबर में पंचायत के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर अंश दीप, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ चूना राम जाट, पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एव जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग, का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। और मोहर्रम मै जिला प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था करने पर धन्यवाद दिया। अन्दर कोट पंचायत के मोहर्रम कन्वीनर एस एम अकबर ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा पंचायत को बहुत सहयोग किया गया जिसकी वजह से मोहर्रम शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इसका शुक्रिया अदा करने के लिए आज पंचायत के पधाधिकारी इस्तकबाल करने जिला कलक्टर ऑफिस पोहचे स्वागत करने वालो में पंचायत के मोहर्रम कन्वीनर एस एम अकबर, कार्यवाहक अध्यक्ष मुख्तयार बक्श, उपाध्यक्ष आज़म खान जाई, पंचायत केवार्ड 11से पार्षद अज़हर खान, सदस्य मोहम्मद हुसैन, गुलाम सादिक, मो उस्मान, फिरोज खान, सईद खान, जाहिद खान, इशहाक मो, वजीर मोहम्मद, कयूम खान, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!