विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला

सात मण्डलों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से प्रारम्भ होकर गांधी भवन पर संगम
सभी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

अजमेर 14 अगस्त। अखंड भारत का विभाजन एक दुखद त्रासदी की तरह है इस विषय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देशभर में इस दिवस को मनाया जा रहा है। इस विषय पर एक प्रदर्शनी भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की तीन उत्तर, दक्षिण, किशनगढ़ विधानसभा के सभी 13 मंडलों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस हाथ में तिरंगा व नारों की तख्तियों के साथ कार्यकत्र्ता जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा के नेतृत्व में सांसद भागीरथ चैधरी, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, महामंत्री संपत सांखला, रमेश सोनी, वेदप्रकाश जोशी, शहर जिला संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी, सह संयोजक राजेश घाटे सहित शहर जिले मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक सहित कार्यकत्र्ता अपने-अपने मंडलों से एकत्रित होकर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ता गांधी भवन पहुंचे, जहां प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

जिलाअध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा ने कहा कि बंटवारे में विस्थापित होने वाले और अपनी जान गंवाने वाले हमारे लाखों भाईयों और बहनों के संघर्ष एवं बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस’’ के तौर पर मनाया जा रहा है जिसके लिये केन्द्र नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व सांसद आंेकारसिंह लखावत ने कहा कि इस विभाजन से लाखों हिन्दुओं को पीढा सहनी पडी वो सिर्फ किसी एक आदमी की झण्डा फहराने की जिद थी और आज भारत सरकार ने देश भर में मौन जुलूस निकालकर उन लाखों बलिदानियों को श्रृद्धासुमन अर्पण का निश्चिय किया है जिसे सभी मिलकर आयोजित कर रहे हैं।

शहर जिला संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि केंद्र की योजना के अनुसार भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी मण्डल स्तर पर मौन जुलूस का आयोजन किया गया। अजमेर उत्तर व दक्षिण के मंडल मौन जुलूस आर्य मंडल वैदिक यात्रालय, केसर गंज, आदर्श मंडल मांर्टिडल ब्रिज के नीचे से, झलकारी बाई मंडल गायत्री मंदिर, तोपदड़ा रेल्वे फाटक के पास से, पृथ्वीराज मंडले राजकीय संग्राहलय, गोल प्याऊ से, दाहरसेन मंडल आगरा गेट चैराहा से, बजरंग मंडल क्षेत्रपाल कचहरी रोड़ से, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल नया बाजार चैपड़ से प्रारंभ होकर गांधी भवन, पर समापन हुआ जहा पर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष मुकेश खीचीं, सोशल मिडिया संयोजक अनिल आसनानी, व आर्य मंडल अध्यक्ष मोहनलाल लालवाणी, नरेन्द्र सोनी संयोजक व सह-संयोजक जीवन तेजी, आदर्श मंडल अध्यक्ष अरूण शर्मा, संयोजक रोमेश मिश्रा व सह-संयोजक दिलीप शर्मा, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष हेमन्त सांखला, संयोजक गौरव उपाध्याय व सहसंयोजक चेतन माली, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, संयोजक अनिल नरवाल व सहसंयोजक जातवेद सोनी, दाहरसेन मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवाणी, संयोजक सत्येन्द्र शर्मा व सहसंयोजक विक्रम सिंह राठौड,़ बजरंग मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, संयोजक गोपाल शर्मा व सहसंयोजक अजय नरूका, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष सतीश बंसल संयोजक सुभाष जाटव व सहसंयोजक अरविन्द पाराशर मौन जुलूस मे कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया। किशनगढ के छहों मण्डलों ने भी मौन जुलूस में भाग लिया।

शहर जिला सह संयोजक राजेश घाटे ने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडल मे अंराई मंडल के बस स्टैण्ड से पावर हाऊस अराई, किशनगढ़ मंडल अम्बेडकर सर्किल किशनगढ़ शहर मालियों की वाड़ी से मुख्य बाजार सिलोरा, मदनगंज मंडल मैन चैराहा से सिटी रोड मदनगंज, सुरसुरा मंडल बालाजी मंदिर से तेजा मंदिर सुरसुरा तक, बोराड़ा मंडल बारोडा चैराहा से मौन जुलूस का संचालन किया गया इस जुलूस में सभी मण्डलों के बूथ अध्यक्ष व सदस्य भाग लिया।

कंवल प्रकाश किशनानी
शहर जिला संयोजक
9829070059

error: Content is protected !!