सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिष्ती की दरगाह से जुडी चंद बहुत जागरूक षख्सियतों में से एक मोहम्मद इलियास कादरी का इंतकाल हो गया। वे दरगाह के प्रषासनिक इंतजामात देखने वाली सरकारी एजेंसी दरगाह कमेटी के सदस्य थे। संभवतः वे अजमेर में रहने वाले पहले उन दो व्यक्तियों में से एक हैं, जो अजमेर के निवासी होने के नाते दरगाह कमेटी में षामिल किया गया था। उन्होंने दरगाह के इंतजामात को बेहतर करने के लिए कई सुझाव दिए। चूंकि वे अजमेर के ही रहने वाले थे, इस कारण उन्हें दरगाह से जुडे प्रसंगों और जायरीन को आने वाली दिक्कतों की बेहतर जानकारी थी। वे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर चुके थे। अजमेर में उनकी गिनती मुस्लिम समुदाय में चंद प्रमुख समाजसेवियों में होती थी। हाल ही उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था।