आज दिनांक 18.08.2022 को अनुसूचित जाति मोर्चा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष चेतन गोयर नेतृत्व में जालौर में हुई घटना के खिलाफ आरोपियों की गिरफ्तारी व उचित मुआवजे की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन उपखंड अधिकारी ब्यावर को सौंपा गया। चेतन गोयर ने बताते हुए कहा के राजस्थान मैं कांग्रेस सरकार मैं दलित अत्याचार चरम सीमा पर है। आए दिन दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम बात हो गई है। महामहिम राज्यपाल के माध्यम से आग्रह किया कि इन घटनाओं पर रोक लगाई जाए और दोषियों को सजा दी जाए। ज्ञापन देने के अंदर अनुसूचित जाति मोर्चा अजमेर देहात उपाध्यक्ष त्रिलोक तालेपा, महामंत्री रवि चैहान, महाराणा प्रताप मंडल महामंत्री संतोष जागृत, मुकेश धावरी, मंत्री हेमंत चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा आशापुरा मंडल अध्यक्ष रोशन सुंदरिया, एडवोकेट मुकेश जटिया, धर्मेश मंडिया, रणवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
चेतन गोयर
जिला अनु.जाति मोर्चा अजमेर देहात