आर्य मंडल से पहुंचेंगे सैकड़ों प्रबुद्ध जन मोदी/20’’ मे 4 सितम्बर, को जवाहर रंगमंच पर

अजमेर 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर आर्य मंण्डल के प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने आर्य मंडल मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी की अध्यक्षता में 4 सितम्बर को सांय 5 बजे ‘‘मोदी/20’’ पर सम्मेलन ‘‘जवाहर रंगमंच’’ अजमेर पर मुख्य वक्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर रहेगें, मंडल क्षेत्र से प्रबुद्ध जन को निमंत्रण देने के संदर्भ में बैठक आयोजित की।
अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र, संयोजक व बूथ अध्यक्ष, पार्षद व जनप्रतिनिधि आर्यमंडल क्षेत्र से प्रबुद्धजन को निमंत्रित करेगें व सम्मेलन में बड़ी संख्या में जवाहर रंगमंच पर पहुंचेगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विक्रम तंबोली को वार्ड 17 से 22 व भवानी जेदिया को 23 से 30 तक प्रभारी बनाकर को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के पदाधिकारियो को साथ लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में 4 तारीख को जवाहर रंग मंच पहुंचेगें।
इस बैठक में ओम प्रकाश राव, सुरेश रूपानी, राजू भगतानी, अनुज सिंह चौहान, रवि सिवासियां, राजेश मौर्या, मुकेश कुमार खीचीं, काजल जेठवानी, मोनिका ढ़लवाल, संतोष सोलंकी, नाथूलाल बागड़ी, बालकृष्ण नायक, छगनलाल जनुठिया, श्याम लाल चंदेल, रविकांत परिहार, विनोद कुमार तंवर, राजेश शर्मा, ललित कुमार सिवासियां, विष्णु कुमार आदि उपस्थित थे।
मोहन लालवानी
9829423307

error: Content is protected !!