अजमेर, 25 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा सदस्य प्रो.अय्यूब खान की अध्यक्षता में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधीन कार्यरत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निम्नांकित कुल 178 पदों पर पदोन्नति हेतु प्राप्त प्रकरणों पर विचार किया गया :
निदेशक: 1 पद
संयुक्त निदेशक: 3 पद
उपनिदेशक: 7 पद
सहायक निदेशक: 65 पद
अधीक्षक: 12 पद
समूह अनुदेशक: 38 पद
वरिष्ठ अनुदेशक: 52 पद