अजमेर, 1 सिंतबर, 2022 / पर्वराज पर्युषण पर्व के दूसरे दिन आज सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय में उत्तम मार्दव धर्म की पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर प्रातः साढ़े छः बजे जिनाभिषेक किये गऐ व शांतिधारा की गई। मूलनायक भगवान 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के प्रथम कलश के पुण्यार्जक श्रेष्ठि अरविंद छाबड़ा बिन्दू छाबड़ा परिवार रहे।
मार्दव धर्म से तात्पर्य ‘मृदुता’ से है। नम्रता से है। अपने अभिमान के त्याग से है। दूसरे की सहज स्वीकारोक्ति से है। समता भाव से है। उत्तम का अर्थ -‘श्रेष्ठ’ से है। अर्थात् जहाँ श्रेष्ठ मृदुता है वहीं मार्दव धर्म है। मार्दव धर्म आत्मा अर्थात् निजात्मा, स्व-स्वरूप का धर्म है।
इस अवसर पर अन्य शांतिधारा के पुण्यार्जक रूपचंद प्रवीण छाबड़ा, वीरेंद्र दीपक पाटनी, सुगनचंद अशोक सुरलाया, श्रीमती मोहिनी देवी गंगवाल, महेश गंगवाल, मुकेश दिनेश पाटनी, राजकुमार पाटोदी, एस के पाटोदी, पारस पाटनी, पदमकान्त राजीव गदिया, पवन अनुपम बाकलीवाल, मंगलचंद अनिल कुमार पाटनी, अशोक बाकलीवाल, श्रीमती संगीता पाटनी परिवार रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुभाष पाटनी, विनय गदिया, कमल कासलीवाल, धनकुमार लुहाड़िया का सक्रिय सहयोग रहा। पूजा विधान सभी ने सामूहिक रूप से भक्ति-भाव, नृत्य व संगीत के साथ किये।
(अनिल कुमार जैन)
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,
सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन,
अजमेर
फोन – 929215242