रैगर समाज द्वारा श्री कृष्ण भगवान की रेवाडी (शोभा यात्रा) धूमधाम से निकाली गई

अजमेर 06 सितम्बर 2022 – सर्व श्री रैगरान पंचायत चारो बारी अजमेर द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज मंगलवार को रैगर समाज द्वारा जलजुलनी ग्यारस पर श्री कृष्ण भगवान की रेवाड़ी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं, बच्चो व समाज बन्धुओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया ने बताया कि इस मौके पर पंचायत के सभी पदाधिकारी व समाज के गणमान्य नागरिको, माताओं व बहनों व समाज बन्धुओं द्वारा श्री कृष्ण भगवान की रेवाड़ी (षोभा यात्रा) डिग्गी रैगरान विष्णु मंदिर से 4ः00 बजे प्रारम्भ की गई जो कि डिग्गी बजार से कपड़ा बाजार, घसेटी बाजार, नला बाजार, दरगाह बाजार, गंज घाटी होती हुए लव-कुष गार्डन पर ढोल-ढमाको के साथ नाचते गाते पहंुची जहॉं भगवान कृष्ण को स्नान कराया गया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह व्यापारिक संगठनो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगो को पानी, शर्बत, आईसक्रिम वितरित किया गई। समाज बन्धुओं ने जोष व उमंग के साथ यात्रा में भाग लिया। स्नान के पश्चात् शोभा यात्रा पुनः आगरा गेट, नया बाजार, खजाना गली, नला बाजार, घसेटी बाजार होते हुए डिग्गी बाजार रैगरान विष्णु मन्दिर पर सम्पन्न हुई।
शोभा यात्रा में अध्यक्ष अरविन्द धौलखेडिया, प्रकाष खेतावत, ओमप्रकाष नौगिया, देवेन्द्र गोस्वामी, मोहनलाल किरार्डिया, गजेन्द्र तुनगरिया, कैलाष मण्डावलिया, कन्हैयालाल नौगिया, ताराचंद संवासिया, मदनलाल खेतावत व समस्त रैगर समाज बन्धुओं ने शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रेवाड़ी यात्रा को सफल बनाया।

अरविन्द धौलखेडिया
अध्यक्ष
मो. 9314667613

error: Content is protected !!