लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा गोवंश के लिए प्रतिदिन हराचारा उपलब्ध करवाया जा रहा है
लंपी स्कीन रोग महामारी से पीड़ित गौमाताओं के उपचार के लिए पंचशील नगर में अस्थाई रूप से बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर बीमारी से ग्रसित गोवंश एवम अन्य गौमाताओं के लिए लायंस क्लब अजमेर आस्था के वरिष्ठ सदस्य एवम समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से पोष्टिक हराचारा की सेवा उपलब्ध करवाई गई
अध्यक्ष घेवरचंद नाहर ने बताया कि गोवंश की रक्षा के लिए प्रतिदिन लायन अतुल पाटनी के संयोजन में क्लब सदस्यो,
समाजसेवियों एवम भामाशाहों के सहयोग से सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है इसी कड़ी में आज एक ट्रॉली हरा चारा की सेवा आइसोलेशन सेंटर पर भिजवाई गई है
लायन अतुल पाटनी ने बताया कि इस सेवा को आगे भी जारी रखने के प्रयास किए जा रहे है