स्वर्गीय कर्नल बैंसला की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा पहुंची केकड़ी हुआ भव्य स्वागत

केकड़ी/ (पवन राठी )कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि कलश यात्रा केकड़ी पहुंचने पर जगह-जगह हुआ अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत। अस्थि कलश विसर्जन यात्रा एक लंबी यात्रा तय करते हुए केकड़ी विधानसभा पहुंची। जिसका शहर के प्रमुख मार्गो से निकला जुलूस । अस्थि विसर्जन कलश यात्रा सावर के लिए हुई रवाना। इस दौरान कांग्रेस बीजेपी के नेताओं सहित भारी जनसमूह का सैलाब अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। कांग्रेसी बीजेपी नेताओं ने जगह जगह अस्थि विसर्जन कलश यात्रा के कार्यक्रम के दौरान गुर्जर नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस की धड़े बाजी भी खुलकर सड़को पर आ गयी एक धड़े ने होटल अमित के पास तो दूसरे धड़े ने पुराने डाक बंगले के पास किया अस्थि कलश यात्रा का स्वागत।

error: Content is protected !!