दिनांक 08.09.2022 जिला परिषद, अजमेर। ग्राम गेगल के निवासी हाजी सैयद अब्दुल बारी चिश्ती ने शिकायत दी थी कि ग्राम पंचायत गेगल द्वारा प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत नियम विरूद्ध अवैध एवं पूर्व पट्टेधारियो के भूखण्डो पर पुनः पट्टे जारी कर दिये गये है। श्रीमती सुशील कवंर पलाड़ा जिला प्रमुख के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर ने शिकायत की जॉच करने हेतु विकास अधिकारी, पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण को लिखा। सरपंच, ग्राम पंचायत गेगल द्वारा पट्टे नियमविरूद्ध एवं फर्जी तरीके से जारी किये गये है। पूर्व में आवंटित पट्टो पर ही पुनः पट्टे जारी कर दिये गये है। उक्त जारी पट्टो को रद्द करने एवं दोषी कार्मिक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये।
दीपक कादीया
7737597589