महापौर हाडा ने वार्ड 62 में किया नाला निर्माण कार्यो का शुभारंभ

अजमेर! नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 में नगर निगम की महापौर श्रीमती बृजलता हाडा ने विधिवत पूजा अर्चना कर नाला निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया।
वार्ड 62 के क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि वार्ड में 34.42 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के अंतर्गत 25 साल पुराने नाले का पुनर्निर्माण किया जाएगा
पार्षद तुनवाल ने बताया कि वार्ड 62 में नाला निर्माण के लिए 34.42 लाख रुपए की लागत का निर्माण कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर नेमीचंद दगदी,रूपचंद सोलंकी,बंसी लाल बुगालिया,पूर्व पार्षद आशा तुनवाल,सुवालाल सुवाल,महेंद्र कुमार सोनी,दीपक खोरवाल,अरुण तुनवाल,संजीव खींची,योगेंद्र अजमेरा,हेमराज कच्छावा,देवेंद्र नाल्या सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!