केकड़ी 11 सितंबर(पवन राठी) / पर्युषण पर्व की समाप्ति के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वधान में रविवार को जैन समाज ने सामूहिक क्षमापना दिवस उत्साह व उमंग से मनाया। इस अवसर पर सभी जैन मंदिरो में सुबह भगवान के अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमिनाथ मंदिर में क्षमावाणी दिवस पर श्री तीस चौबीसी महामंडल विधान व श्री दस लक्षण महामंडल विधान व श्री आदिनाथ जैन मंदिर में त्रैलोक्य महामंडल विधान की व विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। दोपहर को अजमेर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में क्षमावाणी पर्व का जलाभिषेक प्रारंभ होकर शोभायात्रा के साथ सभी श्रावक-श्राविकाये बोहरा कॉलोनी स्थित श्रीऋषभ नाथ जिनालय ,श्री नेमिनाथ जिनालय, घंटाघर के पास स्थित श्री आदिनाथ जिनालय, देवगांव गेट के पास स्थित पार्श्वनाथ जिनालय,सरावगी मोहल्ला मुनीसुव्रतनाथ जिनालय एवं पुरानी केकड़ी स्थित श्रीशांतिनाथ जिनालय होते हुए विद्यासागर मार्ग स्थित श्री चंद्रप्रभु जिन चैत्यालय पहुंचे। चैत्यालय में इस वर्ष दस लक्षण पर्व पर दस उपवास करने वाली गुड्डी पाटनी पत्नी सुनील पाटनी, किरण गंगवाल पत्नी उत्तम गंगवाल,आरती अग्रवाल पत्नी लाभचंद अग्रवाल, अंतिमा अग्रवाल,डॉ अर्पित पाटनी पुत्र पदम चंद पाटनी, दर्शन सोनी पुत्र देवेंद्र सोनी, संवेग कटारिया पुत्र अनिल कटारिया का स्वागत किया। साथ ही पांच उपवास करने वालों में कुणाल पाण्डिया, सुनीता कासलीवाल,अक्षत भाल पुत्र अजय भाल का जैन समाज द्वारा बहुमान किया गया। तत्पश्चात श्री जी के कलशाभिषेक किये।तत्पश्चात चंद्रप्रभु चैत्यालय में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व एक दूसरे से क्षमा याचना कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के कई श्रावक-श्राविकाये मौजूद थे।