केकड़ी 14 सितंबर(पवन राठी)
प्रातः कालीन सत्र में उपखण्ड प्रशासन व निर्णायकों के मध्य रोमांचक क्रिकेट का मैच खेला गया जिसमें निर्णायक वर्ग की टीम 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उपखण्ड प्रशासन ने सुरेंद्र के अर्द्ध शतक से 12 ओवर में 120 रन बनाए ।
जवाब में निर्णायक टीम ने 12 वें ओवर में कृष्ण गोपाल के 70 रनों की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना मैच जीत लिया ।
शूटिंग वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में कालेड़ा कृष्ण गोपाल व बघेरा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया इसमें कालेड़ा कृष्ण गोपाल विजेता रही।
वॉलीबॉल पुरुष वर्ग फाइनल में
कादेड़ा व खवास के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें खवास पंचायत विजेता रही।
कबड्डी पुरुष वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में
रामपाली ने प्राहनेड़ा को, देवगांव ने लल्लाई को, जूनिया ने मोलकिया को और सरसड़ी ने नायकी को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इन मैचों में अतिथि के रूप उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली , विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू , पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम आचार्य , सत्यनारायण चौधरी उपस्थित रहे।
टेनिस बॉल क्रिकेट वर्ग में
बघेरा ने जूनिया को व कणौंज ने खवास को हराया।
कल ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक आयोजन का फाइनल मैच कबड्डी में खेला जाएगा और इसी के साथ ही प्रतियोगिता का समापन समारोह भी प्रातः 10:15 बजे आयोजित किया जाएगा इस समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन नगरपालिका केकड़ी कमलेश कुमार साहू होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजमेर श्री अनिल कुमार जोशी, पालिका उपाध्यक्ष संपत देवी झारोटिया , प्रधान पंचायत समिति केकड़ी होनहार सिंह राठौड़ , उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल संयुक्त निदेशक कार्यालय अजमेर भंवर नरेंद्र सिंह , विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू, पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह राठौड़ , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा , तहसीलदार राहुल पारीक , अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी , कृषि उपज मंडी सचिव उमेश कुमार शर्मा , जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि रामधन जाट होंगे ।
अध्यक्षता उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास कुमार पंचोली करेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्रों के साथ सम्मानित किया जाएगा , साथ ही विजेता टीमों को जिला स्तर पर भाग लेने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।