दिगम्बर जैन महिला मंडल ने मनाया आचार्य विद्यासागर का अवतरण दिवस

केकड़ी 9 अक्टूबर(पवन राठी)
परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवंंत 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस को श्री दिगंबर जैन महिला महा समिति ने पूर्ण श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया महिला महा समिति की अध्यक्षा डिंपल बज एवं महामंत्री मधु सिंघल ने बताया कि इस महा संत की जन्म जयंती को संपूर्ण भारत वर्ष में पूरा जैन समाज श्रद्धामयी भक्ति भाव के साथ मना रहा है तथा अनुमोदना कर रहा है कि युगो युगो तक ऐसे संतों का आशीर्वाद हम पर बना रहे इस कड़ी में चंद्रप्रभु चैत्यालय में महाराज श्री की पूजा अर्चना की गई एवं दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई उनका गुणानूवादन किया तथा स्वयं के लिए मोक्ष मार्ग पर चलने की भावना व्यक्त की
हर कलश गागर नहीं होता हर सागर महासागर नहीं होता संत तो कही है इस धरती पर लेकिन हर संत विद्यासागर नहीं होता
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की सदस्याए आशा जैन ज्वेलर्स अलका ढोलिया नीता टोंगिया पिंकी बज विनोदिनी जैन सोनू वेद प्रियंका टोंगिया स्नेहा पाटोदी मीनाक्षी टोंगिया शकुंतला रावका मंजू गंगवाल सुमन पाटोदी शर्मिला गदिया आभा सोनी पन्ना मणि गंगवाल अंकिता गदीया खुशबू गदिया सारिका मित्तल रेनू कटारिया अंजू अजगरा वर्षा मीनाक्षी शेट्टी अंजू भाल आशा सोनी बबीता बज सीमा गंगवाल मधु मित्तल उपस्थित रहे एवं महाराज श्री की अष्ट द्रव्य से युक्त पूजा अर्चना मे सम्मिलित हुई।

error: Content is protected !!