आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बघेरा में नो बैग डे मनाया गया

केकड़ी 15 अक्टूबर (पवन राठी)
स्थानीय आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बघेरा में आज नो बैग डे पर खेल दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें कुर्सी दौड़, बोरी दौड़,लंगड़ी दौड़,चम्मच दौड़,मेंडक दौड़ ,रूमाल झपट्टा,नंबरी दौड़ तथा सभी वर्गो के लिए कब्बड़ी का आयोजन शामिल था।सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विद फतेह सिंह चौहान,और विशिष्ट अतिथि पुष्पा चौहान थे एवम अध्यक्षता संस्था प्रधान बछराज शर्मा ने की।खेल दिवस के अवसर पर सुख लाल योगी, संजय झरोटिया,अशोक शुक्ला, सीताराम सैनी, लालचंद प्रजापत, ओमजी सैनी, कृष्णा राठौर, सोनू राठौर, मंजू शर्मा,विमला,प्रियंका भाटी,आयुषी मित्तल गीता हाड़ा आदि उपस्थित थे।खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन जाहिद हुसैन ने किया।

error: Content is protected !!