पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सर्किल पर स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरद्रष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया।

इस अवसर पर राजस्थान 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन आयोजन एवं समन्वय समिति के सदस्य डॉ संजय पुरोहित ने कहा कि आज का आधुनिक भारत नेहरू जी के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है। ऐसी महान आत्मा को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं !

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश महासचिव डॉ जी एस बुंदेला डॉ सतीश शर्मा डॉ मयंक शुभम डॉ सुरेश गर्ग रोहित चौहान तुषार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

error: Content is protected !!