जवाहरलाल नेहरू की 133 वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

अजमेर ( )दिनाक 14 नवम्बर आधुनिक भारत के शिल्पी देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वी जयंती पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जवाहरलाल सर्किल, मैडिकल कालेज, अजमेर स्थित मूर्ति पर अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवादल पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया | इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया की पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पी, एवं महान विचारक भी थे | उन्होंने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाखड़ा नागल जैसे बांधों का निर्माण किया ,सम्पूर्ण देश में बिजली घरों की स्थापना की , आधुनिक शिक्षा के मंदिरों की नींव रखी ,इसमें आई आई टी,आई आई एम,और इसरो जैसी संस्थाओं की स्थापना भी की थी | आज का आधुनिक भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों और उनके किए गए सकारात्मक प्रयासों का ही मूर्त रूप है | ऐसी महान आत्मा को अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवादल पदाधिकारियों ने विनम्र पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह रावत,जिला महा सचिव जितेंद्र चौधर, डॉ राकेश शर्मा ,जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा जिला सचिव मुकुल याद, जिला कोषाध्यक्ष विकास मीणा ,अशोक सुकरिया,हनुमान शर्मा,पीयूष सुराणा,जितेन्द्र सिंहल सहित सभी पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया |

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923

error: Content is protected !!