92 मरीजों के सफल हुए लैंस प्रत्यारोपण

केकड़ी 17 नवंबर(पवन राठी) / लायंस क्लब केकडी एवं डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती शकुंतला अग्रवाल एवम डॉक्टर वंदना अग्रवाल द्वारा आयोजित शिविर के चयनित मरीजों में से बुधवार को डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा में 92 मरीजों के सफल लेंस प्रत्यारोपण किए गए । प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने बताया कि अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग , उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय पांड्या एवम सुखलाल बलाई ने मरीजों के केकड़ी आगमन पर फल फ्रूट प्रदान कर मरीजों को परिजनों को सुपुर्द किया । एवम 82 चयनित मरीजों को शुक्रवार को ऑपरेशन किए जाने हेतु कोटा के लिए रवाना किया ।

error: Content is protected !!