केकड़ी 17 नवंबर (पवन राठी)
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज केकड़ी द्वारा जयपुर में स्वर्णकार व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने पर कारण बने दोषियों के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को दिया गया ज्ञापन।
महामंत्री सत्यनारायण मालिंडिया ने बताया कि अजमेर जिला देहात अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कांदला, शहर अध्यक्ष गोपाल चंद सारड़ीवाल, देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश डसानिया के नेतृत्व में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज केकड़ी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शास्त्री नगर जयपुर के इलाके में व्यापारी मदन मोहन सोनी द्वारा आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने आत्महत्या के लिए प्रेरित दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने परिवार को न्याय दिलवाने और उनकी राशि दिलवाने के लिए समाज द्वारा मांग की गई। ज्ञापन में पार्षद राधाकिशन खजवानिया, जिला उपाध्यक्ष भागवत लाम्बा , मीडिया प्रभारी जे.पी. रुनवाल, मधुसूदन सोनी धनराज खजवानिया, ऋतुराज खजवानिया, विनोद कुमार मालिंडिया, आकाश बेराडिया, जितेंद्र कुमार सोनी फतेहगढ़ प्रशांत सोनी, आकाश सोनी, विष्णु सोनी, केदार सारड़ीवाल, अमित साड़ीवाल, हनुमान सारड़ीवाल सहित सभी समाज बंधु उपस्थित रहे।