इंदिरा गांधी की जयन्ती पर कांग्रेसजन व सेवादल ने पुष्पांजलि अर्पित की

अजमेर 19 नवम्बर ( ) देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 105वी जयन्ती के अवसर पर कांग्रेसजनों व सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड़ स्थित इंदिरा स्मारक पहुंचकर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की तथा आजादी की लड़ाई व उसके पश्चात भी देश सेवा व चहुँमुखी विकास में इंदिरा जी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरा जीवन संघर्ष करने के साथ ही अंत में देश की एकता और अखंडता के लिये इंदिरा जी को अपने प्राण न्योछावर करने पड़े। इस अवसर पर कांग्रेस जनों व सेवादल कार्यकर्ताओ ने ष्जब तक सूरज चाँद रहेगा, इंदिरा जी का नाम रहेगा, ष्इंदिरा गांधी अमर रहे, इंदिरा गांधी का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
इंदिरा जी की जयन्ती पर इंदिरा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले कॉंग्रेसजनों व सेवादल पदाधिकारियों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, अजमेर डेयरी चेयरमेन रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव व अजमेर उत्तर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ भाई, कांग्रेस सेवादल प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल, सेवादल पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, कांग्रेस महासचिव श्याम प्रजापति, विपिन बेसिल, नरेश सत्यावना, अशोक बिंदल, कैलाश कोमल, रश्मि हिंगोरानी, राजनारायण आसोपा, दिनेश के शर्मा, अभिलाषा विश्नोई, मुनवर खान, उमेश शर्मा, लक्ष्मी बुंदेल, शैलेश गुप्ता, सुरेश राठौड़, अरुणा कच्छावा, सुनील धानका, अशोक सुकरिया, नीरज यादव, ईश्वर टहल्यानी, सोना धनवानी, राजेंद्र वर्मा, शमशुद्दीन, मनीष सैन, हेमराज खारोलिया, मनोज कंजर, धर्मेंद्र नागवाल, श्रवण चौधरी, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड़, महेंद्र कटारिया, हनुमान शर्मा, राजेश बोयत, शिवकुमार भागवानी व दिनेश वासन सहित कई कॉंग्रेसजन व सेवादल कार्यकर्ता शामिल थे।

शैलेंद्र अग्रवाल
प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक
अजमेर संभाग प्रभारी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!