जन आक्रोश रैली के सफल आयोजन हेतु भाजपा ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा की बैठक संपन्न हुई

केकड़ी 23 अप्रैल (पवन राठी)
केकड़ी स्थानीय ब्रह्माणी माता परिसर में आज जन आक्रोश रैली के सफल आयोजन हेतु ब्रह्माणी माता भाजपा मंडल बघेरा की बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला ग्रामीण की उपाध्यक्ष रिंकू कंवर एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला आईटी प्रभारी महेश बोयत उपस्थित थे। जनाक्रोश रैली के सफल से आयोजन हेतु रिंकू कंवर ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अपने विचार रखें और कार्यकर्ताओ को बढ़ चढ़ कर सहयोग की अपील की।इस अवसर पर मंडल बूथ संयोजक और बूथ अध्येक्षों को विशेष निर्देश दिए गए।बैठक में मंडल महामंत्री बद्री लाल पंवार,बूथ अध्यक्ष नरेंद्र जाट,हेमराज यादव राजेश जांगिड़, महा मंत्री गणेश जाट,मंडल एससी अध्यक्ष राज मल,रामस्वरूप टेलर,बाबूलाल कुम्हार,पप्पू कंसोटिया,मोहन सैनी,रज्जाक मोहम्मद अल्प संख्यक महा मंत्री,राजू जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यकर्म का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी फतेह सिंह चौहान ने किया।

error: Content is protected !!