लोहागल (अजमेर): नवम्बर 27 और नवम्बर 28 को के वि के तबीजी में सखी परिजयोजना के तहत ग्राम संगठन पर गठित उठोरी उपसमितियो के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया.
हिंदुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउंडेशन के संयुक तत्वाधान में क्रियान्वित सखी परियोजना के तहत ग्राम संगठन पर गठित उठोरी उपसमितियो के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण नवम्बर 27 और नवम्बर 28 को के वि के तबीजी में आयोजित किया गया है. पहले चरण में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में माकडवाली, चाचियावास, एवं घूघरा गाँव के 8 ग्राम संघठन के ४५ सदस्यों ने उपस्तिथि दर्ज करायी !
मंजरी फाउंडेशन अजमेर के टीम लीडर रमेश यादावार ने बताया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तिन गाँव के 8 ग्राम संघठन के ४५ महिला सदस्यों ने सहभाग लिया ! सखी परियोजना के तहत अजमेर शहर के पास स्थित 6 गाँव में १५० स्वय सहायता समूह से १७५० महिलाये जुडी हुई है ! सखी परियोजना के तहत इन 6 गाँव में १४ ग्राम संघठन एवं एक सखी प्रयास फेडरेशन गठित है !
इस परियोजना का मुख्य उद्दयेश धरातल के संघठन के माध्यम से महिलाओ का आजीविका संवर्धन, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को सुनिश्चित करना है !
इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण में दिल्ही से आये डॉ. राकेश सिंह ने मुख्य सहजकर्ता की भूमिका में विभिन्न सत्र आयोजित किये !
इस प्रशिक्षण में समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव, लिंग के आधार पर हिंसा, सामाजिक (जेंडर ) ईव प्राकृतिक लिंग (सेक्स) की समज, पहली बार कब स्वय के सामाजिक एवं प्राकृतिक लिंग के पहचान हुई, महिलाओ के आधिकार, समाज , बाजार, रोड, उत्सव शादी, पंचायत, घर, त्यौहार इत्यादि स्थानों पर महिलाये, उठोरी समिति की भूमिका आदि विषयो पर चर्चा, समूह चर्चा, समूह प्रस्तुति के माध्यम से ट्रेनिंग आयोजित किया गया! यह समितिया अपने अपने ग्राम संघठन पर आगे जाकर कार्य करेंगी !
इस प्रशिक्षण में मंजरी फाउंडेशन टीम लीडर रमेश यादावार, किरोरी लाल, रईश ने सह सहजकर्ता की भूमिका निभाई !