मुख्यमंत्री बालगोपाल दुग्ध योजना एवम मुफ्त गणवेश वितरण योजना का शुभारंभ मंगलवार से

केकड़ी 28 नवम्बर,(पवन राठी)
मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में
मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क गणवेश योजना का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका केकड़ी चेयरमैन कमलेश कुमार साहू होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन एडवोकेट व कांग्रेस नेता हेमंत कुमार जैन पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष व समाजसेवी धर्मचंद न्याति व पंचायत समिति सदस्य संदीप पाठक होंगे ब्लॉक स्तरीय इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा करेंगे ब्लॉक के प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश एक सत्र में कुल 2 गणवेश वितरण की जा रही है वह बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा 1 से 8 के बच्चों को दूध का वितरण किया जाएगा इस हेतु ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

error: Content is protected !!