भारत को भारत कहें इंडिया नहीं

अजमेर 28 नवम्बर 2022 – भारत बने भारत अभियान भारत जवाहर रंगमंच अजमेर के सभागार में आयोजित एक शाम भारत के नाम कार्यक्रम में दिगंबर जैन महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद सोनी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम रखा गया।
संस्था के महामंत्री प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित कार्यक्रम भारत बने भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी धर्मों संप्रदायों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजनों के हस्ताक्षर करवा कर संकल्पित करवाया गया की भारत को भारत कहें इंडिया नहीं। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड, दरगाह दीवान जैनुल आबेदीन साहब, चंपालाल जी महाराज साहब, श्याम सुंदर देव शरण आचार्य, थॉमस पाइस डिसूजा, फादर कॉस्मो शेखावत, सरदार एस सुखी, ब्रम्हाकुमारी कीर्ति बहन, बीएस बेरवाल व बाहर से आए हुए कई अन्य धार्मिक गुरुओं ने अभियान में हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर कई आत्माओं के शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए। सभागार में उपस्थित सभी वर्गों के बुद्धिजनों ने प्रस्ताव पारित किया कि आज से इंडिया नहीं भारत कहेंगे। भारत बने भारत अभियान के प्रथम चरण में आयोजित इस कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के दिनेश पाटनी अध्यक्ष छोटा धड़ा पंचायत, राजकुमार भैंसा नया धड़ा पंचायत, ताराचंद सिटी, अतुल पाटनी अध्यक्ष दिगंबर जैन महासमिति, नवीन पाटनी, सुबोध पाटनी, सुशील बाकलीवाल दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति अध्यक्ष, कोमल चंद लोहारिया, महेंद्र काला, गजेंद्र पांड्या सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रकाश जैन पाटनी का अभिनंदन माननीय राजेंद्र राठौड साहब एवं दरगाह दीवान जैनुल आबेदीन साहब के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया गया। दिगंबर जैन महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद सोनी के द्वारा आचार्य श्रुत सागर जी महाराज, कुंदकुंद भारती नई दिल्ली के द्वारा एवं विजयलक्ष्मी दीदी संयोजक भारत बने भारत अभियान के द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया गया वह उन्हीं के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!