बलिदान दिवस मनाया

केकड़ी 28 नवंबर₹पवन राठी)/ पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया, कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु तेग बहादुर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अरविंद कुमार तेली ने अपने उद्बोधन में त्यागमल से तेग बहादुर बनने की घटना तथा औरंगजेब द्वारा हिंदूओं का धर्म परिवर्तन करवाने का विरोध करने, तथा हिंदू धर्म की रक्षा करने की घटना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में द्रौण मीणा, राघव वैष्णव, अशोक सोनी , गगन झरोटिया, कल्याण वैष्णव, अमन वर्मा, यश यादव, कन्हैयालाल पांचाल, नितिन धोबी, यश बैरवा,नितेश , धीरज वर्मा ने भी गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!