काजीपुरा में आयोजित हुआ जलसा सीरते मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम

मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नात, कलाम, तकरीर की दी शानदार प्रस्तुतियां*
*जोधपुर से आए खुसूसी मुकर्रर हजरत मौलाना मुफ्ती इशहाक साहब अशरफी (बानी फ़रोगे इस्लाम मेवात) ने देर रात तक इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओ पर की तकरीर*

केकड़ी 28 नवंबर(पवन राठी)
काजीपुरा में तंजीम रजा ए मुस्तफा कमेटी के तत्वाधान में जलसा सीरत ए मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम आयोजित किया गया जिसमें मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाम,नात ,तकरीर सवाल-जवाब ,मनकबत आदि पेश किए जिसको सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम संयोजक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया कि प्रोग्राम का आगाज कुरान ए पाक की तिलावत से किया गया जिसमे ख़ुसूसी मेहमान और मुकरिर के रूप में जोधपुर से हजरत मौलाना मुफ्ती इशहाक साहब अशरफी (बानी फ़रोगे इस्लाम मेवात) तशरीफ लाए जिन्होंने हुजूर की शान में एक से बढ़कर एक बयान पेश किये एवं इस्लाम की बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने वतन परस्ती और भाईचारे से रहने की सीख दी। वही सरवाड़ के ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती की दरगाह के पेश इमाम हजरत कारी मौलाना जियाउल हक साहब कादरी ने औरतों और बच्चों के हुकूक पर तकरीर की। उन्होंने बताया कि आज के दौर में बच्चों को इस्लाम की मूलभूत बातों को जानना अति आवश्यक है जिससे वे अपने माता पिता की खिदमत को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकेंगे।
कार्यक्रम की सदारत मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज के मुदर्रिस एवं मस्जिद बस स्टैंड के पेश इमाम मौलाना सईद रजा कादरी ने की। निजामत शहर काजी मौलाना निसार अहमद ने की। रौनक ए स्टेज के रूप में केकड़ी एवं आसपास गांवों के सभी मस्जिदों के पेश इमाम मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सलातो सलाम पेशकर दुआ ए खैर की गई एवं सभी को तबर्रुक तकसीम किया गया। मदरसे के बच्चों की हौसला अफजाई के लिए उनको इनाम से नवाजा गया।
कार्यक्रम में तंजीम रजा ए मुस्तफा कमेटी के सल्लू ईसायत,अब्दुल गफ्फार देशवाली,महबूब अली, अनवर देशवाली ,जाकिर हुसैन, रफीक मंसूरी, इकरामुद्दीन, आरिफ,नदीम मंसूरी, खलील,शकील, वसीम देशवाली, टीपू ,हसन देशवाली, असलम, इब्राहिम देशवाली ,फखरुद्दीन ,इरफान शेख,रोशन अली,सद्दाम, सलाम खलीफा ,फिरोज ,बाबू पठान,बंटी सिलावट, आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!