अजमेर। 66वीं अन्डर 14 राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता पाली में दिनांक 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक आयोजित होगी। प्रारम्भिक खेल अधिकारी वेद प्रकाष जोषी ने बताया कि अजमेर जिला बॉस्केटबॉल टीम की घोषणा 27 नवम्बर को की गई। जिसमें टीम की कप्तानी नक्षत्र मिर्धा डी.डब्ल्यू.पी.एस करेगें। टीम में अक्षत सिंह राठौड़, उदान्सू बघेल, अव्यान्स अरोड़ा (मयूर स्कूल), कुषाल सिंह (डी.पी.एस), सुनिल रावत, वंष रावत, (लूटस मैरी), पलास गुप्ता, (एन्सलम), आकाष प्रजापति (स्टीफन), मयंक रावत (सेंट जोसफ), दिव्यांष चौधरी (सेंट पॉल), अरनव सिंह (एम.एस.एस किषनगढ़) रहेगें। टीम के दल प्रभारी विष्णु गुर्जर व सत्यनारायण कुमावत रहेगें।