अनूठी पहल: महाराज द्वारा कथा में निःशुल्क भागवद्गीता का वितरण
अजमेर 03 दिसम्बर। श्रीमदभागवद् कथा समिति एवं केशव माधव परमार्थ मण्डल अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 04 से 10 दिसम्बर तक पूज्य भाई श्री संतोष सागर जी महाराज के मुखारबिन्द से कर्णिका सदन, मोती विहार, विश्रामस्थली के सामने, पुष्कर रोड़ पर प्रवचन किया जायेगा, इस संदर्भ में महाराज संतोष सागर के सानिध्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
वार्ता में महाराज संतोष सागर ने बताया कि सनातन धर्म यात्रा 02 अप्रेल से प्रारंभ हुई जो अनवरत् रूप से पिछले सात वर्षों से चल रही है, जो कि राजस्थान के 24 जिलों से होते हुए 25वां पड़ाव अजमेर में पहंुचकर भागवद् कथा का आयोजन किया जा रहा है।
महाराज ने आगे बताया कि यात्रा का मुख्य उद्धेश्य जन-जन तक गीता महत्व व उपदेश पहुंचाना एवं आने वाली युवा पीढ़ी को गीता के अध्यात्म की दृष्टि से उन्हें प्रेरित करना है।
वार्ता में अध्यक्ष आनंद अरोड़ा ने बताया कि भव्य कलश यात्रा प्रातः 10 बजे दादी धाम, दयानंद कॉलोनी से प्रारंभ होकर विश्रामस्थली पुष्कर रोड़ के सामने कथा स्थल पर पहुचेंगी।
अरोड़ा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री संतोष सागर द्वारा कथा प्रतिदिन 1ः30 बजे से 5ः00 तक आयोजित होगी साथ ही कथा से पूर्व प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे तक वैदिक यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। श्रीमद् भगवद्गीता का वितरण ओंकार सेवा संस्था चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा किया जायेगा।
संयोजक सुभाष काबरा ने आगे बताया कि महाराज श्री संतोष जी महाराज का मानना है कि मनुष्य के जीवन पर भागवद्गीता का स्थाई प्रभाव पडे़, व्यक्ति जितनी बार भागवद्गीता श्रवण करेगा, उतना ही उसका जीवन सरल होगा। महाराज द्वारा भगवद्गीता का विवरण का उद्धेश्य है कि जब अदालतो में गीता की शपथ लेकर बयान दिलवाए जाते है तो फिर शिक्षा के पाठ्यक्रम में गीता के उपदेशो का समावेश भी होना चाहिए।
महाराज संतोष सागर महाराज अब तक 200 से भी ज्यादा कथाऐं कर चुके है एवं राजस्थान के स्कूलों व कॉलेजो में बच्चों को 5 लाख गीता ग्रंथ बांटने का लक्ष्य है।
मोहनलाल खंडेलवाल
महामंत्री
9352008347
