अजमेर (का.सं.) राहुल गांधी जी की भारत जोडो पद यात्रा कल चार दिसंबर को झालरापाटन से राजस्थान में प्रवेश होने जा रही है। जिसमे अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में पचास सेवादल कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी जी की अगुवानी करने का सौभाग्य मिला रहा है।
अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने बताया कि अजमेर जिले से अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में पुष्कर,अजमेर , नसीराबाद,मसूदा ,केकड़ी, बिजयनगर से लगभग 50 कांग्रेस सेवादल वर्दी धारी कार्यकर्ता भारत जोडो पद यात्रा के राजस्थान के बार्डर पर चवली चौराहा ,झालरापाटन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में गार्ड आफ आनर देंगे।
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ने बताया की भारत जोडो पद यात्रा में अजमेर जिला देहात सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है बस सुबह 4 दिसंबर को पुष्कर से रवाना होकर नसीराबाद विजय नगर मसूदा केकड़ी से कार्यकर्ताओं को लेकर चवली चोराहा, झालरापाटन, पहूचेगे और राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए सभी कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923