गुजरात की जीत पर मनाया भा ज पा ने जश्न

केकड़ी 8 दिसंबर (पवन राठी)गुजरात विधान सभा चुनावों में भा ज पा की शानदार जीत के बाद भा ज पा कार्य कर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए शानदार जश्न मनाया।एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया गया।
भा ज पा नेताओ ने कहा गुजरात की जीत ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता भा ज पा के साथ है।आमजन सरकार के कार्यो और नीतियों से खुश है।इसिलिए आम जनता का गुजरात मे जादू चला और बम्पर वोट भा ज पा को मिले अब यही जादू 2023 में राजस्थान विधान सभा चुनावों में भी चलेगा।
गुजरात चुनावो का केकड़ी में विशेष महत्व है क्योंकि स्थानीय विधायक रघु शर्मा ही गुजरात मे कांग्रेस के चुनाव प्रभारी थे।
भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि देश की जनता ने भा ज पा को वोट देकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यो को पसंद किया और छप्पर फाड़ वोट दिए है।
पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा गुजरात की जीत विकास की जीत है गुजरात मे हुए विकास कार्यो के कारण ही वंहा की जनता ने छप्पर फाड़ कर वोटिंग भा ज पा के पक्ष में की है।

प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा
====================
गुजरात मे कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के प्रभारी और केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना हस्त लिखित इस्तीफा भेज दिया है।

error: Content is protected !!