*सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर किया हर्ष व्यक्त*

केकड़ी 8 दिसंबर(पवन राठी) राजस्थान विधानसभा के सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा की जीत पर केकड़ी कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने हर्ष व्याप्त किया शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी एडवोकेट ने बताया कि सरदारशहर विधानसभा सीट पर भंवर लाल शर्मा का देहांत हो जाने पर उक्त सीट पर उप चुनाव होने थे जिसके तहत उपचुनाव में उनके पुत्र अनिल कुमार शर्मा ने कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा जिसमें शर्मा ने भारी मतों से जीत हासिल की जिस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ,केकड़ी नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू ,जिला महासचिव रतन पंवार, पूर्व प्रधान सीमा चौधरी ,मोहम्मद सईद नकवी, छोटू लाल कुमावत, धनेश जैन, पार्षद रमाकांत दाधीच, पार्षद विनोद आचार्य, पार्षद हिमांशु चौधरी, विजेंद्र पाराशर, श्याम लाल बेरवा, कुंदन मल देवतवाल ,संपत देवी झरोटिया, सज्जन बोयत, धन्नालाल डसानिया, नवल किशोर पारीक,हेमंत जैन, मोहम्मद असलम, मूलचंद महावर, चेतन रेगर सहित कई कांग्रेसी जनों ने हर्ष व्याप्त किया।

error: Content is protected !!